जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रह्मधाम

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर वैशाख षष्टी सोमवार को सुबह ब्रह्मर्षि ब्रह्माशांवतार ब्रह्मलीन गुरु महाराज श्री खेताराम महाराज की 30 पुण्य तिथि समारोह में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ा पड़ा। दूर-दूर से भाविक ब्रह्मलीन गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करने ब्रह्मधाम पहुंचे।

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label asotra. Show all posts
Showing posts with label asotra. Show all posts

Tuesday, 6 May 2014

जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रह्मधाम

जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रह्मधाम

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर वैशाख
षष्टी सोमवार को सुबह ब्रह्मर्षि ब्रह्माशांवतार
ब्रह्मलीन गुरु महाराज श्री खेताराम महाराज
की 30 पुण्य तिथि समारोह में आस्था व
श्रद्धा का सैलाब उमड़ा पड़ा। दूर-दूर से भाविक
ब्रह्मलीन गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करने
ब्रह्मधाम पहुंचे।
महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि समारोह
की पूर्व संध्या पर मुख्य पांडाल में भजन
संध्या का आयोजन हुआ। रातभर सुरीली भजन
लहरिया सुनकर भाविक आध्यात्मिक सागर
की लहरों में हिलोरे लेते रहे। सवेरे 10 बजे
वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज के सानिध्य में
100 बटुकों ने जल घटकों के साथ ब्रह्म सरोवर,
श्री ब्रह्माजी के मंदिर व वैकुण्ठधाम
परिक्रमा की। इन्हीं जल घटकों द्वारा वेदांताचार्य
ध्यानाराम ने वैदिक मंत्रों के साथ ब्रह्मलीन
ब्रह्मर्षि ब्रह्माशांवतार गुरु महाराज
श्री खेतारामजी के विग्रह का घटाभिषेक किया।
मुख्य पांडाल में बड़ी संख्या में
भाविकों की उपस्थिति में चढ़ावे
की बोलियां का शुभारंभ हुआ। 31 वीं पुण्यतिथि,
गुरु पूर्णिमा, महाशिवरात्रि संवत 2071
की पूर्णिमाओं की महाप्रसादी एवं अन्य
बोलियां आयोजित हुई। बोलियों का संचालन
आसूसिंह इंद्राणा ने किया। बोलियों में भक्त-
भाविकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुण्यतिथि के
अवसर पर मुख्य पांडाल में गुरु महाराज
खेतारामजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करने के
लिए समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में
ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज ने
भाविकों एवं पूजनीय संतवृंदों के साथ श्री गुरु मंदिर
की ओर मुंह कर दो मिनट के मौन के साथ
पुष्पांजलि अर्पित की। वेदांताचार्य ध्यानाराम
महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्र
पुष्पांजलि अर्पित की। श्री ब्रह्मासावित्री सिद्ध
पीठाधिश्वर तुलसाराम महाराज ने आशीर्वचन ने
कहा कि गुरु महाराज ने अपने तपोबल से
श्री ब्रह्मधाम रूपी वटवृक्ष खड़ा किया।
जिसकी छांव में भाविकों को सुखद एहसास होता है।
यहां आने वाले प्रत्येक भाविक के मन में जीवमात्र
के प्रति प्रेमभाव उत्पन्न होता है। गुरु महाराज के
तपोबल से ही आज तक सभी धार्मिक आयोजन
निर्विघ्न पूर्ण हुए हैं। उन्हीं की प्रेरणा से
श्री ब्रह्मात्मक महायज्ञ, द्वारिकाधाम पैदल
यात्रा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन हुए।
उन्हीं की प्रेरणा से तीर्थराज पुष्कर तक की पैदल
यात्रा का आयोजन होने जा रहा है।

Monday, 5 May 2014

जय श्री खेतेश्वर दाता री सा

जय श्री खेतेश्वर दाता री सा

जय श्री ब्रह्मधाम
आज ही के दिन राजपुरोहीत समाज के गौरव
परम
पुज्य श्री 1008 खेतारामजी महाराज ने
श्री ने
ब्रह्मा धाम की प्राण प्रतिस्ठा कर के अपने
प्राणो की आहुती देकर के राजपुरोहित समाज
का नाम पुरे विश्व में रोशन किया था।और पुरे
विश्च मे अपनी अलग पहचान बनाई ऐसे हमारे
गुरूवर खेतेश्वर दाता के चरणो मे
कोटी कोटी वंदन करता हु।
जय श्री दाता री सा
जय श्री ब्रहम्धाम आसोतरा

Friday, 2 May 2014

संतों के सानिध्य में धूमधाम से हुई मोहनानंद सरस्वती महाराज की मूर्ति की स्थापना

संतों के सानिध्य में धूमधाम से हुई मोहनानंद सरस्वती महाराज की मूर्ति की स्थापना

श्री आत्मानंद समाधि धाम में चल रहे
प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को साधु-
संतों के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक
मंत्रोच्चार के साथ लाभार्थी परिवार के
सदस्यों की ओर से मोहनानंद सरस्वती महाराज
की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान
लाभार्थी परिवार के सदस्यों की ओर से मंदिर
परिसर पर पुष्प वर्षा की गई। मूर्ति स्थापना के
कार्यक्रम में जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों से
आए राजपुरोहित समाज के लोगों ने भाग लिया।
इससे पूर्व लाभार्थी परिवार के सदस्यों ने तोरण
वंदन के साथ फले चूंदड़ी चढ़ाने का लाभ लिया।
मूर्ति स्थापना के बाद महाआरती व
महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
मूर्ति स्थापना को लेकर मंदिर परिसर में दिन भर
मेले सा माहौल बना रहा। इस दौरान उपस्थित
लोगों ने साधु-संतों से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में
सुख-समृद्धि व खुशहाली की मनोकामना की।
प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गुरुवार
को गायत्री होम की पूर्णाहुति हुई।
प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर लाभार्थी परिवार
के सदस्यों व साधु-संतों व ट्रस्ट की ओर से
बहुमान किया गया।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार रात्रि में भजन
संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में
बालोतरा के गायक कलाकार प्रकाश माली की ओर
से भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। भजन
संध्या के प्रारंभ में रामानंद महाराज ने रामायण
की चौपाइयां पेश की। इसके बाद प्रकाश माली ने
गणपति व गुरु वंदना सहित कई
भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जिन पर श्रद्धालु
देर रात तक झूमते रहे।
साधु-संतों का रहा सानिध्य
प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जिले सहित आस-पास
के क्षेत्रों से आए साधु-संतों का सानिध्य रहा।
प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर ब्रह्मधाम
आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज, भारत साधु
समाज प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदास महाराज, भैरुनाथ
अखाड़ा जालोर के गंगानाथ महाराज, लेटा महंत
रणछोड़ भारती महाराज, रामानंद महाराज,
दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज,
दत्तशरणानंद महाराज व रावतभारती महाराज सहित
कई साधु संत उपस्थित थे।
> जालोर. आत्मानंद समाधि धाम पर
प्रतिष्ठा समारोह में हैलीकॉप्टर से
पुष्पवर्षा की गई।
क्च आत्मानंद समाधि धाम में लाभार्थी परिवार के
सदस्यों ने मंदिर परिसर पर कलश चढ़ाने के साथ
की पुष्प वर्षा, तोरण वंदन के साथ लिया फले
चुंदड़ी का लाभ, भजन संध्या में झमे